Facebook Badge

Monday 4 January 2016

"Happy New Year" to all prosecution family

~ नूतन वर्ष 2016 का स्वागत ~ “मध्यप्रदेश राज्य अभियोजन सेवा” की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकमनाएं । ‘आपराधिक न्यायप्रशासन’ मे अभियोजन की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। तथा मध्यप्रदेश राज्य अभियोजन सेवा के अधिकारी इस ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। वर्ष 2015 मे अनेकों उपलब्धियां अभियोजन के नाम रही। बहुसंख्य प्रकरणों मे अपराधियों को सजा हुई। दोषी जेल गए। पीड़ितों को न्याय मिला। समाज व प्रशासन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संबर्ग की वेतन एवं अन्य सुविधाओं की मांग काफी समय से लंबित है। मध्यप्रदेश मे अभियोजन सेवा के अधिकारी लंबे समय से उपेक्षा के शिकार रहे हैं। तथा सेवा की वर्तमान व्यवस्था अन्य राज्यों से काफी पीछे है। जबकि दिल्ली सहित अन्य राज्यों मे अभियोजन संबर्ग की ओर सरकारों ने गंभीर हो कर समुचित ध्यान दिया है और अभियोजन की जायज मांगो को पूरा करने मे समय नही लगाया। मध्यप्रदेश मे वर्ष 2015 मे कुछ सार्थक प्रयास शुरू हुए, कुछ परिणाम प्राप्त भी हुए। किन्तु कई महत्वपूर्ण परिणाम अभी शेष हैं। वेतनमान, आवास तथा सुरक्षा संबंधी मूल मांग की ओर अभी भी शासन का रवैया उपेक्षात्मक है। अभियोजन संबर्ग की समस्याओं के प्रति वर्तमान विभागाध्यक्ष महोदय की गंभीरता तथा समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी सक्रियता से काफी उम्मीदें हैं। समय पर हुए वर्तमान पदोन्नति एवं लंबे समय से रुके स्थाईकरण के लिए, रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया, तथा अधिकारियों/कर्मचारियों के नव सृजित पदों के लिए आभार। वर्ष मे अनुशासन के बिन्दु पर कुछ अधिकारियों पर हुए निलंबन के वज्रपात का खेद तथा गहरा दुख है। आशा है की निलंबन शीघ्र समाप्त हो कर साथी ससम्मान सेवा मे शीघ्र वापस होंगे। यह भी की वर्तमान परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य मे एक सक्रिय तथा समस्याओं के प्रति गंभीर संघ की आवश्यकता भी है, जो संबर्ग के प्रति सतत जबाबदेह रहे। ......... नव वर्ष 2016 मे परिणामों के नई आशाओं के साथ पुनः आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल सभी के लिए अच्छा हो। न्याय की सदा जीत हो। एक अपराध मुक्त समाज की स्थापना हो।। जय अभियोजन।। - मनोज पाठक, अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी, देवास, म0प्र0

1 comment:

  1. The top 20 best slot machines to play at - DrmCd
    With over 7000 video slots on YouTube, you'll find all kinds of jackpot slots that pay 경산 출장안마 out and 안동 출장샵 the most Best of all, 울산광역 출장마사지 I'll 익산 출장안마 go over the 속초 출장안마 top 10 list of

    ReplyDelete